फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती नव वर्ष पर विश्व शांति की कामना

Fri, 12 Feb 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बती समुदाय ने नव वर्ष (लोसर) के मौके पर बृहस्पतिवार को सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में विविध धार्मिक अनुष्ठान किए। समुदाय की ओर से विश्व शांति के लिए दीप जलाकर विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने धार्मिक गुरु दलाईलामा के दीर्घायु की कामना की। दिनभर एक दूसरे को लोसर की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

मठ के मुख्य पुजारी लामा गैसे कुनजुक के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक विशेष पूजा अर्चना की गई। इस बीच धर्म गुरु दलाईलामा की दीर्घायु की कामना के साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। दलाईलामा की दीर्घायु के लिए लगाया गया ध्वज भी बदला गया।

 बता दें यह ध्वज गुरु की दीर्घायु के साथ ही समुदाय के शुभंकर का प्रतीक है। इस दौरान तिब्बतियों ने भारत की ओर से तिब्बत को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। बाद में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में सहायक पुजारी बुंगा, नामगील, टसी, जाम्पापिल जुटे रहे। इसके अलावा यशी थुप्तेन, नीमा सेरिंग, टासी डोलमा, पैमा छुपिल, नोरबू बांगचुंग, सेरिंग तोपगिल व सेरिंग पैलकी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें