फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिसॉर्ट में हो रही थी रेव पार्टी; पुलिस ने देर रात मारा छापा, 62 लोग हिरासत में लिए

Sun, 05 Jul 2026 07:39 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

देर रात पुलिस को ढेला स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने रिसॉर्ट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते मिले।
विज्ञापन
रामनगर में रेव पार्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के ढेला स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में देर रात पुलिस ने कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 52 पुरुष और 10 महिलाओं समेत कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट से हरियाणा ब्रांड की शराब भी बरामद हुई है। साथ ही कुछ नाबालिग किशोरियों के भी पार्टी में मौजूद होने की सूचना सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

रायपुर गोलीकांड का खुलासा: बिजनौर की पुरानी रंजिश में चली थीं गोलियां, तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को ढेला स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने रिसॉर्ट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते मिले। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस उनकी पहचान, पार्टी के आयोजन, शराब की आपूर्ति और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 62 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें