फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नैनीताल और कैंची धाम आने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

Sat, 30 Dec 2023 01:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

New Year 2024 Traffic Route Plan: नए साल पर नैनीताल, रामनगर, कैंची धान आने वालों के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। यहां आने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर नैनीताल के स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड देखने के बाद ही नैनीताल जाने दिया जाएगा, जबकि पर्यटकों को होटल में पार्किंग होने पर ही वाहन सहित प्रवेश मिलेगा। स्थानीय दुकानदारों, टैक्सी व सरकारी वाहनों को जाने दिया जाएगा। यह नियम 30 दिसंबर से एक जनवरी तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


नए साल के स्वागत के लिए नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों की ओर आ रहे पर्यटकों के लिए नैनीताल पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 30 दिसंबर से यातायात प्लान लागू हो जाएगा जो एक जनवरी की रात 10 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने नैनीताल में उमड़ने वाले पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पांच चरणों का यातायात प्लान तैयार किया है जबकि कैंची धाम, रामनगर और हल्द्वानी के लिए अलग से प्लान बनाए गए हैं। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य भारी वाहन भी सुबह 8 से रात 8 बजे तक नहीं चलेंगे।

रामनगर के लिए ट्रैफिक प्लान

  • काशीपुर से ढिकुली जाने वाले पर्यटक वाहन किंगडम तिराहे से रोडवेज होते हुए लखनपुर चौराहे से ढिकुली तक जाएंगे।
  • ढिकुली से हल्द्वानी, कैंचीधाम, नैनीताल, दिल्ली जाने वाले वाहन आमडंडा से लखनपुर चौराहा से डिग्री कॉलेज होते हुए कोसी बैराज के रास्ते जाएंगे।
  • ढिकुली से काशीपुर जाने वाले वाहन आमडंडा से लखनपुर चौराहा, डिग्री कॉलेज ट्रांसपोर्ट नगर भवानीगंज हाते हुए जाएंगे।
  • लदुआ से ढिकुली होते हुए गर्जिया गेट तक सड़क के दोनों ओर नो पार्किग जोन रहेगा। रिसोर्ट के सामने रानीखेत रोड पर कोई भी वाहन खड़ा नही हो सकेगा।
  • किंगडम तिराहे से रोडवेज होते हुए रानीखेत रोड पर आवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य भारी वाहन नहीं चलेंगे।
  • रानीखेत रोड पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।

विज्ञापन

नैनीताल के लिए पुलिस का यातायात प्लान

  • पहला चरणः  नैनीताल में पर्यटकों के वाहन बिना रोक-टो किसी भी निर्धारित मार्ग पर आ-जा सकते हैं। वाहनों की पार्किंग मेट्रोपोल, अशोका और डीएसए पार्किंग में होगी। इन जगहों पर 900 से 1000 वाहनों की पार्किंग की जाएगी।
  • दूसरा चरणः फ्लैट, मेट्रोपोल और अशोका पार्किंग 70 फीसदी भर जाने पर वाहनों को सूखाताल पार्किंग और कुमाऊं मंडल विकास निगम की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। 
  • तीसरा चरणः कुमाऊं मंडल विकास निगम और सूखाताल पार्किंग 70 फीसदी भर जाने पर भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से बैंड नंबर-1 को डायवर्ट कर रुसी बाईपास हल्द्वानी रोड पर खड़ा किया जाएगा। कालाढूंगी से आने वाले वाहनों को रुसीपास बाईपास और नारायण नगर पाकिंग में पार्क किया जाएगा। दोनों जगह से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक नैनीताल जा सकेंगे। 
  • चौथा चरणः नैनीताल शहर में पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढ़ने पर नैनीताल तिराहा कालाढूंगी और भीमताल तिराहा काठगोदाम में वाहनों को रोककर गंतव्य स्थल के बारे में जानकारी ली जाएगी। इस दौरान भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से होते हुए मंगोली रुसी 01 से रुसी 02 होते हुए बैंड नंबर 1 से भवाली अल्मोड़ा के लिए भेजा जाएगा।
  • पांचवा चरणः नैनीताल में दबाव बढ़ने पर अन्य जिलों से बाइक पर आ रहे लोगों के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी और रानीबाग पर रोककर वहीं पार्किंग में खड़ा करवाया जाएगा। वहां से उनको बस या टैक्सी से नैनीताल भेजा जाएगा। जू शटल सेवा वाहनों को सेंट फ्रांसेस चर्च के नीचे पार्क किया जाएगा। 


कैंची धाम के लिए यातायात प्लान

  • कैंची धाम में बनी पार्किंग फुल हो जाने पर वाहनों को भवाली स्थित विभिन्न पार्किंग में पार्क कराकर शटल के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • जरुरत पड़ने पर भारी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर मोना होते हुए खुटानी को भेजा जाएगा। 
  • हल्द्वानी से आने वाले भारी वाहनों को खुटानी होते हुए क्वारब की तरफ भेजा जाएगा।
  • वाहनों का दबाव अधिक होने पर हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को भीमताल, भवाली होते हुए कैंची भेजा जाएगा। वापसी में हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भवाली चौराहा, गेठिया, ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें