फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: सवा लाख परिवारों को नहीं मिला अप्रैल का राशन, ठेकेदार को नोटिस; जानें वजह

Fri, 12 Apr 2024 11:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani News: सवा लाख परिवारों को अभी तक राशन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि अभी तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में अप्रैल महीने का कोटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। उधर, आरएफसी ने ठेकेदार को नोटिस भेजकर दुकानों में राशन पहुंचाने को कहा है।  
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले ठेकेदार की लापरवाही के कारण 1,24,956 परिवारों को अभी तक राशन नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि अभी तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में अप्रैल महीने का कोटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। उधर, आरएफसी ने ठेकेदार को नोटिस भेजकर दुकानों में राशन पहुंचाने को कहा है।  

विज्ञापन


शासनादेश के अनुसार महीने की 23 से 30 तारीख तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में अगले महीने का एडवांस कोटा उठाना चाहिए। जबकि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को एक से 20 तारीख तक सभी राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित कर देना चाहिए। उधर, डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार ने 11 अप्रैल बीतने के बाद भी 10 प्रतिशत दुकानों तक राशन की आपूर्ति नहीं की है। इस कारण हल्द्वानी और लालकुआं के 1,24,956 परिवारों को राशन का वितरण नहीं किया जा सका है। 


ये पढ़ें- Haldwani: बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर राशन कार्ड का ग्रहण, सीईओ ने मांगी रिपोर्ट; जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी आरएमओ अशोक कुमार ने बताया कि डोर स्टेप ठेकेदार ओवरलोडिंग कर रहा था। उसे मानकों के अनुसार गाड़ी में राशन ढोने को कहा गया है। ठेकेदार ने अभी तक मात्र 135 दुकानों में ही राशन दिया है। ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। पांच दिन के भीतर सभी दुकानों को राशन नहीं भेजा गया तो ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें