फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों की भीड़-भाड़ से नैनीताल में रौनक

विज्ञापन
नैनीताल में रविवार को पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। संवाद - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड पर रविवार को भी दिनभर पर्यटकों की भीड़भाड़ से खूब रौनक रही। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की वजह से नगर के सभी पार्किंग स्थल दोपहर तक पैक हो गए। इस दौरान रुसी बाईपास स्थित पार्किंग भी वाहनों से फुल हो गई।
विज्ञापन

देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। चिड़ियाघर में 2,440 पर्यटकों ने वन्य जीवों के दीदार किए। केव गार्ड में शाम को पांच बजे तक 1,300 पर्यटक प्राकृतिक गुफा को देख चुके थे। वाटर फाल में 1,378, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 514 पर्यटकों ने मौजमस्ती की। बारापत्थर से टिफिनटॉप तक घुड़सवारी का भी आनंद लिया।
पर्यटकों ने किलबरी, सरिताताल, मौस गार्डन, लवर्स प्वाइंट, हनुमानगढ़ी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए। माल रोड, तिब्बती बाजार, भोटिया माला बाजार, पालिका बाजार, पंत पार्क मेें लगी अस्थायी दुकानों, तल्लीताल और मल्लीताल बाजारों से पर्यटकों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें