सरोवर नगरी में बुधवार को दिनभर बादल और कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब 1:45 बजे बाद घने बादलों के साथ ही झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से ठंड में भी एकाएक इजाफा हो गया।
बता दें बीते दो दिनों से लगातार नैनीताल के मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। बारिश के बाद नैनी झील में पर्यटक नौका विहार का आनंद नहीं ले सके। बाजारों में भी सुनसानी छा गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 1.5 मिलीमीटर हुई। ब्यूरो