फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज: एक युवक छत से गिरकर घायल, 82 घरों पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 31 Oct 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

प्रशासन की ओर से ग्राम पूछड़ी में चिह्नित 82 घरों से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं। 
विज्ञापन
कार्रवाई शुरू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया, जबकि दो महिलाओं का दम घुटने से हालत बिगड़ गई। तीनों को उपचार के लिए रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है। इससे पहले प्रशासन ने ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से ग्राम पूछड़ी में चिह्नित 82 घरों से अतिक्रमण हटाया जाना है। कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों की टीमें भी मौके पर जुट गई हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर मशीनों की व्यवस्था की है।

मौके पर 30 से अधिक जेसीबी के साथ कई पोकलैंड मशीनों को तैनात किया गया है। इन मशीनों की मदद से चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रतिबंधित दायरे में अनावश्यक आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की तैयारी के बीच पूछड़ी क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर हलचल बनी हुई है। अधिकारियों की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई जानी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें