नैनीताल। वित्तीय वर्ष 2025-26 के 20 सूत्री कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा में 13वें स्थान पर चल रहे जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 20 सूत्री कार्यक्रम की अत्यंत खराब स्थिति पर डीएम ने संबंधित विभागों की नियमित समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए लक्ष्य निर्धारित किए। इसके बाद प्रदेश नियोजन विभाग के त्रैमासिक आंकड़ों में नैनीताल को तीसरा स्थान मिला है।
डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग समेत कुल छह विभागों का प्रदर्शन बी श्रेणी में रहा है। जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सरीखी महत्वपूर्ण योजनाओं ने भी निरंतर प्रगति कर बी श्रेणी प्राप्त की। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह वर्तमान तिमाही में अपने-अपने विभागीय लक्ष्यों को 100 फीसदी पूर्ण करें जिससे आगामी मूल्यांकन रैंकिंग और बेहतर हो।