नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा आवेदन मांगे गए हैं जिसकी अंतिम तिथि तीन जनवरी तय की गई है। परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होंगी।
इस वर्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर, महाविद्यालयों में करीब 23 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की है। ऐसे में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उक्त विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। इसे लेकर विवि की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकाम की मुख्य परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थी तीन जनवरी तक परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। kunainital. samarth.edu.in के माध्यम से विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा। करीब 23 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।