फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल दुग्ध संघ चेयरमैन की अर्हता मामले में डेयरी विकास विभाग सचिव से जवाब तलब, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर पांच सप्ताह में मांगा जवाब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के चेयरमैन मुकेश बोरा की अर्हता को लेकर दायर याचिका पर डेयरी विकास विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर पांच सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
कोटाबाग निवासी दिगपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं के चेयरमैन मुकेश बोरा दुग्ध उत्पादक हैं ही नहीं तो वह दुग्ध समिति निकाय के सदस्य कैसे हो सकते हैं। याचिका में कहा गया कि पिछले दिनों विभागीय जांच में भी सामने आया था कि दुग्घ संघ चेयरमैन ने जिस दुग्ध भुगतान की राशि के आधार पर सदस्यता ली है, उस राशि का भुगतान किसी दीपा देवी नाम की महिला के खाते में होता है।
याचिका में कहा गया कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के चेयरमैन न तो पशुपालक हैं और ना ही किसी अन्य प्रकार से अर्ह हैं। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने डेयरी विकास विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर पांच सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें