फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा-कांग्रेस दोनों को घेरा, चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के संरक्षक ने कहा-घोषणाएं पूरी करने में राज्य सरकार विफल

विज्ञापन
रामनगर में प्रेस वार्ता करते धीरेंद्र प्रताप। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में भाजपा और कांग्रेस सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा नहीं कर पा रही है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस में सीएम पद के चेहरे को लेकर चल रहे घमासान पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आलाकमान से बात करने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन

रामनगर में एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार के मामले में सबसे आगे हो गया है। विकास के मामले में प्रदेश लगातार पिछड़ रहा है। आंदोलनकारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुनियादी सुविधाएं देने में भी सरकार पूरी तरह से फेल है। सरकार कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं का श्रेय लेने का काम कर रही है। इस दौरान नवीन नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें