फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल कार्निवाल : होटल सजाओ एक लाख का इनाम पाओ

Sat, 12 Dec 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन समेत सरोवर नगरी के विभिन्न संगठनों की ओर से होने वाले तीन दिवसीय नैनीताल कार्निवाल के दौरान सरोवर नगरी के होटल व्यवसाईयों के पास 25 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का नकद इनाम जीतने का मौका है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को हुई नैनीताल कार्निवाल की बैठक में यह तय किया गया कि तीन दिवसीय कार्निवाल में जो होटल आकर्षक ढंग से सजा होगा, उसे प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में तय किया गया कि होटल सजाओ प्रतियोगिता में सबसे अच्छा होटल सजाने वाले को प्रथम इनाम के रूप में एक लाख, द्वितीय को 50 हजार व तृतीय को 25 हजार का इनाम दिया जायेगा। कार्निवाल 25 से 27 सितंबर तक होना है।
विज्ञापन


 बैठक में कार्निवाल की सांस्कृतिक समिति का गठन करते हुए समिति में मारूती नंदन साह, त्रिभुवन फर्त्याल और सुरेश गुरुरानी को सदस्य बनाया गया। समिति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी। कार्निवाल में शाम छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

तय किया गया कि कार्निवाल में 25 दिसंबर को कव्वाली के साथ ही पवनदीप राजन का  गायन एवं रं समाज का कार्यक्रम जाएगा। 26 दिसम्बर को मीना राणा का गायन और डांस कार्यक्रम होंगे। 27 दिसंबर को जीमखान कार्यक्रम आयोजन के साथ  ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 31 दिसंबर को लेजर लाइट शो के साथ ही आतिशबाजी की जाएगी।

बैठक में अपर जिला अधिकारी आरडी पालीवाल, प्रभारी कलेक्ट्रेट परितोष वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त बीएल फिरमाल, मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह, ईओ रोहिताश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल मारूति नंदन शाह, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन दिनेश लाल साह, दिग्विजय सिह बिष्ट, सभासद जेके शर्मा, पर्यटन के बीसी त्रिवेदी, सुब्रत साह, सुखमय, गौरव पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें