अभी तक आनंद विहार से काठगोदाम के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में शुक्रवार से बदलाव किया गया है। काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक सुनील यादव ने बताया अभी तक शताब्दी आनंद विहार से सुबह 6.15 पर चलती थी। अब वह नयी दिल्ली से छह बजे चलना शुरू हो हुई है।
इसी तरह काठगोदाम से ट्रेन शाम 3.35 बजे चलकर नई दिल्ली 9:05 पर पहुंचने का समय तय हुआ है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी, जिनको आनंद विहार से उतरने के बाद दिल्ली पहुंचने के लिए दूसरे साधन की व्यवस्था करनी होती थी, जिसके कारण परेशानी होती थी। अब लोग सीधे नई दिल्ली से शताब्दी की सेवा ले सकेंगे। इसकी डिमांड काफी दिनों से थी।