सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल के सहयोग से डीएसए मैदान में चल रही 16वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून जबकि बालिका वर्ग में नैनीताल जिले की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बालक और बालिका वर्ग में यूएसनगर जिले के समद खान और मुस्कान खान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि कुविवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में यूएसनगर की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 78 रन बनाए, जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने 11वें ओवर में 3 विकेट पर मैच जीत लिया। बालिका वर्ग में नैनीताल की टीम ने 6 अंक हासिल कर विजेता होने का गौरव हासिल किया, जबकि देहरादून की टीम 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अटल और यश को दिया गया। बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब नैनीताल की दिव्या बोरा और ज्योति गिरी को दिया गया।
निर्णायक नवीन जोशी, सौरभ रावत, सैय्यद रियान, स्कोरर विजय बहुगुणा, पंकज कुमार, मो. सुहेल, धर्मेंद्र गंगोला थे। संचालन हेमंत बिष्ट, अनुपम उपाध्याय, डॉ. सोबन सिंह बिष्ट, नवीन पांडे ने किया।
इस दौरान सीईओ माध्यमिक हीरा लाल गौतम, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, जिला खेल समन्वयक अरविंद चौधरी, प्रसिद्घ छायाकार अनूप साह, समाजसेवी मुकेश दास, पूर्व विधायक डॉ. एनएस जंतवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीएसए महासचिव अजय साह, क्रिकेट सचिव एससी साह जगाती आदि थे।