बेतालघाट ब्लॉक की गड्ढे वाली सड़कें
- भुजान-बेतालघाट मार्ग
- रातीघाट-बेतालघाट मार्ग
- शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग
- ओखलढूंगा-रामनगर मार्ग
- बेतालघाट-गर्जिया मार्ग
- बेतालघाट-भतरौजखान मोटर मार्ग
परेशानी का आलम
- सड़कों के किनारे पैरापिट नहीं।
- डामरीकरण नहीं होने से हादसे का डर।
धरने के बाद भी नहीं सुधर पाए मोटर मार्ग
ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटरमार्ग में छह महीने पहले कैंपर के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद भी शासन-प्रशासन नहीं जागा। ओखलकांडा और बेतालघाट मोटरमार्ग में 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार ग्रामीण बदहाल मोटर मार्गों को सही कराने के लिए धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारी बजट ना होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।