फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा; हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार लोग घायल

Tue, 11 Aug 2026 12:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

पिथौरागढ़ निवासी चार लोग नैनीताल आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) किसी काम  से कार(यूके 07 एएम 7810) से नैनीताल आ रहे थे। चालक के अनुसार, ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

चीन सीमा पर जलप्रलय: चंद सेकंड में धराशायी हुआ लोहे का पुल; खिलौने की तरह बही गाड़ी, दिल दहला देंगी तस्वीरें
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी घायलों को 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था। बताया कि सभी कार सवार ठीक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें