मल्लीताल के मोहनको क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि एक घर में आग लग गई और जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। एक शव बरामद किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा। एक व्यक्ति के हताहत होने की सूचना मिली है। हम परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।