कार्बेट कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिताबी जंग शुक्रवार को हरियाणा और इंडियन एयरफोर्स के बीच होगी। सेमीफाइनल मुकाबले में एयरफोर्स ने रामनगर और हरियाण ने मेरठ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है। एमपी इंटर कालेज खेल मैदान में पहला सेमीफाइनल मैच आरएसए क्लब रामनगर, इंडियन एयरफोर्स के बीच हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एयरफोर्स की टीम ने 150 रन बनाए, जिसमें देवेंद्र ने 42, सोमी ने 27 रनों का योगदान दिया। जवाब में रामनगर की टीम महज 50 रनों पर सिमट गई। दूसरे मैच में पहले खेलते हुए मेरठ ने 145 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अब शुक्रवार को पांच फुट तीन इंच की ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा, यह देखने वाली बात होगी। प्रतियोगिता के निर्णायक नवीन जोशी, आनंद सिंह मेहरा, गोपाल कांडपाल, नदीम अंसारी तथा स्कोरर मोहम्मद मोबिन, उद्घोषक विजेंद्र पाल, कमर अब्बास रहे।
इस दौरान मोहम्मद इसरार अंसारी, अरविंद चौधरी, बलविंदर सिंह संटू, दीपक शर्मा, जावेद सिद्दीकी, इमरान हुसैन, तौकीर, रिशु, शान अली, अजीज, समीर, नाजिम आदि ने विशेष सहयोग दिया। ब्यूरो