फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से चलने लगेगी नैनी दून जनशताब्दी, रिजर्वेशन शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून जाने वाली नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस (12092) आठ फरवरी और देहरादून एक्सप्रेस (14119) का संचालन नौ फरवरी से शुरू हो जाएगा। रेल अधिकारियों के अनुसार फिलहाल अभी तक ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई संशोधन संबंधी आदेश नहीं पहुंचा है। वहीं, ट्रेनों में रिजर्वेशन भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

देहरादून रेलवे स्टेशन के विस्तार और री मॉडलिंग कार्य के चलते 10 नवंबर 2019 से सात फरवरी 2020 तक के लिए कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं थीं। इस बीच करीब तीन महीने देहरादून जाने वाले यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बीच में चर्चा चल रही थी कि संबंधित ट्रेनों को तकनीकी कारणों के चलते कुछ और समय के लिए संचालन बंद रखने संबंधी कोई आदेश हो सकता है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय के अनुसार देहरादून की ट्रेनों का संचालन आठ फरवरी से शुरू हो जाएगा। यात्रियों ने रिजर्वेशन कराना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें