फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम से देहरादून के लिए ट्रेन का संचालन 73 दिन बाद मंगलवार से शुरू हो जाएगा। नैनी-दून जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन सुबह 05:30 पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए रवाना होगी। वहीं रात 11:35 पर ट्रेन देहरादून से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। मार्च में लॉकडाउन से एक दिन पहले 21 मार्च से नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन का संचालन बंद हो गया था, अब इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में पुरानी समय सारणी के अनुसार संचालित किया जा रहा है। सभी यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी और परिजनों को स्टेशन के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

कुमाऊं से ट्रेन में जाएंगे 250 यात्री
हल्द्वानी। ट्रेन में कुमाऊं से करीब 250 यात्री जा सकते हैं। रेलवे से सोमवार को प्राप्त डाटा के मुताबिक इसमें काठगोदाम से 77, लालकुआं से 16, रुद्रपुर से 77 और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से 80 यात्री जाएंगे। आईआरसीटीसी वेबसाइट के मुताबिक सोमवार रात तक ट्रेन में 587 सीटें बुकिंग के लिए उपलब्ध थीं।
बसों और टैक्सी का किराया यात्रियों को देना होगा
हल्द्वानी। देहरादून से आने वाले यात्रियों को लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम में उतारा जाएगा। डीएम सविन बंसल ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि लालकुआं और हल्द्वानी में एक-एक काउंटर और काठगोदाम में दो काउंटर बनाए जाएंगे। स्टेशन पर आने वाले टैक्सी और बसों से गंतव्य को जाएंगे। बसों और टैक्सी का निर्धारित किराया यात्रियों को देना होगा।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए व्यवस्था
लालकुआं स्टेशन से चंपावत और पिथौरागढ़ के यात्रियों को बस से रुद्रपुर तक निशुल्क भेजा जाएगा। पिथौरागढ़ और चपांवत के यात्रियों को भेजने की व्यवस्था ऊधमसिंह नगर प्रशासन करेगा। नैनीताल (हल्द्वानी) को छोड़कर अल्मोड़ा, बागेश्वर के यात्रियों को बसों के माध्यम से स्टेजिंग एरिया गौलापार भेजा जाएगा। गौलापार स्टेजिंग एरिया में उनका स्वास्थ्य परीक्षण, थर्मल स्कैनिंग की जाएगी और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। रात्रि विश्राम के बाद नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर के यात्री गौलापार में उपलब्ध बसों एवं टैक्सियों के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।
टिकट ही पास
रेलवे के टिकट को ही यात्रियों का पास माना जाएगा। सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन होना होगा। यदि कोई व्यक्ति किसी संस्था या संस्थान में कार्यरत है तो उसके क्वारंटीन की व्यवस्था संबंधित संस्थान की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें