फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर निकला नगर कीर्तन

Sun, 01 Jun 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से शनिवार को पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड बाजे और शबद कीर्तन के साथ नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गुरुद्वारा से नगर कीर्तन शुरू हुआ जिसमें पंज प्यारे, चार साहिबजादों के साथ ही अन्य झांकियां निकाली गई। मुरादाबाद के नरेंद्र सिंह ने पुष्प वर्षा की। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में बिगुल बैंड अमृतसर, रंजीत का अखाड़ा रुद्रपुर बाजपुर, हल्द्वानी आदि रहे। गुरुद्वारा परिसर से तल्लीताल डांठ तक तक जगह-जगह पर लंगर लगा। इस मौके पर अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, जीत सिंह आनंद, अमर प्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, मन प्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अमन प्रीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, तेजपाल सिंह, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहेl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें