फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्लाटर हाउस को अब खुद संचालित करेगी नामनगर पालिका

Mon, 03 Mar 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीत प्रताप गोस्वामी
विज्ञापन


रामनगर। रामनगर के ऊंटपड़ाव में स्थित स्लाटर हाउस नवंबर से बंद है। नगरपालिका स्लाटर हाउस को ठेका प्रथा से हटाने की योजना बनाते हुए उसका संचालन स्वयं करने की तैयारी कर रही है।

वर्ष 2020 में ऊंटपड़ाव स्थित स्लाटर हाउस का नवीनीकरण किया गया था। इसके बाद से ही स्लाटर हाउस में अनियमिताओं व मानकों के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे थे। एसडीएम के छापे के दौरान मानक से अधिक पशुओं को काटे जाने, पशुओं को बिना बेहोश किए ही काटे जाने, गंदगी और सीसीटीवी नहीं लगाने जैसी अनियमितताएं सामने आई थीं, जिस पर एसडीएम ने स्लाटर हाउस को बंद करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि 19 फरवरी को हुई पहली बोर्ड बैठक में स्लाटर हाउस की मशीनों व अन्य अनियमिताओं को ठीक करने का प्रस्ताव रखा गया था। अब होली के बाद होने वाली दूसरी बोर्ड बैठक में स्लाटर हाउस को ठेका प्रथा से हटाकर पालिका की ओर से स्वयं उसे संचालित करने का प्रस्ताव पेस किया जाएगा। बता दें कि ठेका प्रथा के माध्यम से संचालित हो रहे स्लाटर हाउस से पालिका को हर महीने तीन लाख रुपये की आय होती थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें