घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अब 12 रुपये अधिक देने होंगे। कामर्शियल सिलिंडर के दामों में भी 23 रुपये की वृद्धि की गई है। गैस सिलिंडर के दाम प्रत्येक माह की एक तारीख को निर्धारित किए जाते हैं।
पिछले तीन माह से गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के लिए अभी तक 611 रुपये देने पड़ रहे थे, अब एक गैस सिलिंडर के लिए 623 रुपये देने पड़ेंगे। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के लिए अभी तक 1103 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे थे। अब एक सिलिंडर के लिए 1127 रुपये देने पड़ेंगे।
हल्द्वानी गैस एजेंसी में 25 हजार और काठगोदाम गैस एजेंसी में 15 हजार उपभोक्ता हैं। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक हेमंत कुमार आर्या ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें प्रभावी कर दी गई है।