फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: मुक्केबाजी में काठगोदाम के ललित कॉमनवेल्थ खेल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Tue, 12 Jul 2022 01:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
मुक्केबाज ललित प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड के खेल इतिहास में लगातार नौ बार बॉक्सिंग में नेशनल चैंपियन रहे काठगोदाम निवासी ललित प्रसाद भारतीय मुक्केबाजी पुरुष टीम के कोच के रूप बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ खेल में 15 सदस्यों के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे ने बताया कि ललित वर्तमान में सीनियर पुरुष वर्ग के भारतीय बॉक्सिंग टीम के कोच के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय रेलवे में मुख्य रोकड़ साक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उत्तरी आईलैंड के बेलफास्ट शहर में 10 जुलाई से 24 जुलाई तक ट्रेनिंग और प्रतियोगी खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के बाद वह बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम (लंदन) में प्रतिनिधित्व करेंगे।

ललित ने भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 जर्मन, एशियन चैंपियनशिप 2019 थाईलैंड, एशियन चैंपियनशिप 2021 दुबई समेत कई अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लौटेगा।
विज्ञापन


इधर भारतीय ओलंपिक संघ के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमुखर्जी निर्वाण और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा और ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स उत्तराखंड डीपी भट्ट, राजीव जसवाल, जीवन प्रकाश( बॉक्सिंग कोच )ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें