फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मटन शॉप से 50 लाख से अधिक का कारोबार, नहीं कराया था जीएसटी रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य कर विभाग नैनीताल ने नयना गांव स्थित एक मटन शॉप पर कार्रवाई की है। जांच में दुकान का वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये से अधिक पाया गया लेकिन उसने जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया था। अगर दुकानदार 12 जून 2026 तक पंजीकरण नहीं कराएगा तो संबंधित जीएसटी धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त (हल्द्वानी) रोशन बंभावन के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। राज्य कर नैनीताल के सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में एक दल ने दुकान का स्थलीय निरीक्षण किया। दल ने दुकान के जीएसटी पंजीकरण की जांच की। दुकान के मालिक चंदन सिंह कैड़ा का वार्षिक टर्नओवर 50 लाख रुपये से अधिक है। इस बिक्री पर पांच फीसदी कर दर लागू होती है। निरीक्षण के दौरान व्यापारी को जीएसटी संबंधी जानकारी दी गई। व्यापारी ने दो-तीन दिनों में पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया था। राज्य कर विभाग ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारी 12 जून 2026 तक पंजीकरण नहीं लेता है तो संबंधित जीएसटी धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। उत्तराखंड राज्य में 20 लाख रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली फर्मों के लिए जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें