भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया गया। मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने बताया कि मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना आर्या, धन सिंह राणा, मदन गिरी, आरती, मोना पांडे, नीमा नेगी, रेखा गुणवंत आदि रहीं।