फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो घर में मिले गद्दे में खून कहां से आया

Fri, 02 Jun 2017 02:01 AM IST
रामनगर, अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
हत्या की जांच शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रेलवे कॉलोनी के पास बुधवार को मिले किशोर के शव के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने छानबीन की तो उस युवक के घर गद्दे में खून जैसा रंग मिला जिस पर मृतक के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट या करंट से मारे जाने जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह एक किशोर का शव रेलवे कॉलोनी के पास मिलने की सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के लोगो ने उसकी शिनाख्त शाहरुख (15) पुत्र मो. मोइन निवासी रेलवे कॉलोनी रामनगर के रूप में की।

मृतक के पिता मोईन ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे वह घर से बाहर गया था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आया। उन्होंने अपने बेटे की हत्या की साजिश में मोहल्ले के ही गणेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखा दी।
विज्ञापन


जिसमे मृतक शाहरुख के मेहल्ले वासियों ने कोतवाल से नामजद आरोपी को हिरासत में लेने की बात की। जिस पर पुलिस ने आरोपी गणेश के घर की तलाशी ली। उसके घर में पड़े गद्दे पर खून जैसे लाल रंग के निशान होने पर शक के आधार पर गद्दे को जांच के लिए कब्जे में लिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी गणेश के खिलाफ 302 की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें