फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में मिला शव

Mon, 11 Apr 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के मानपुर पूरब स्थित बीच जंगल में (उत्तराखंड मुक्त विवि के पीछे) अज्ञात युवक की धारदार हथियार से सिर पर हमलाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसके शरीर में फफोले पड़ गए थे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने आशंका जताई कि युवक की हत्या एक दिन पहले की गई है।

कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि एक सरदार ने सिपाही को सूचना दी कि जंगल में एक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका गया है। सरदार को जानवर चराने वाली एक महिला ने सूचना दी थी। पुलिस के काफी ढूंढने पर बीच जंगल में अज्ञात (36) व्यक्ति का शव लहूलुहान मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन


युवक के हाथ पर भी घाव के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसन धारदार हथियार के वार को हाथ से रोकने की कोशिश की होगी। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि आशंका है कि जंगल में शराब पिलाकर युवक का कत्ल किया गया होगा क्योंकि शाम होने के बाद यहां किसी का पहुंचना काफी मुश्किल है।

युवक आसमानी रंग की शर्ट और ग्रे रंग का पेंट पहने था। जूते भी नए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या जंगल में ही की गई है।
विज्ञापन


लगता है कि कल रात युवक को मारा गया है। कोतवाल का कहना है कि सोमवार को दिन में मौके का मुआयना करने के बाद युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें