फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में आठ स्थानों पर अलाव जलाएगी पालिका

Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। कड़ाके की ठंड शुरू होते ही पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर लोगों को अलाव की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अलाव जलाने के लिए पालिका ने आठ स्थान चिह्नित किए हैं और सौ क्विंटल जलौनी लकड़ी भी मंगाई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से नैनीताल में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड को देखते हुए पालिका ने भी अलाव जलाने की पूरी तैयारी कर ली है। ईओ राहुल आनंद ने बताया कि अलाव जलाने के लिए शहर में आठ स्थानों का चयन किया गया है। इसके लिए सौ क्विंटल लकड़ी भी मंगवा ली गई है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में शहर में अलाव जलाना शुरू कर दिया जाएगा। क्रिसमश से नव वर्ष तक विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों में भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें