फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रों को बस किराये में मिलेगी 50 फीसदी की छूट

Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर। छात्र संघ पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों के बीच एआरटीओ कार्यालय में हुई बैठक में छात्रों को बस किराये में 50 फीसदी छूट देने की सहमति बनी है। छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कडाकोटी ने बताया कि सभी की सहमति से फैसला लिया गया है कि रामनगर डिग्री कॉलेज में दूर दराज जैसे मालधन, कोटाबाग, कालाढूंगी, प्रतापपुर और कुमेरिया कुनखेत से आने वाले छात्र-छात्राओं को 50 फीसदी किराये में छूट मिलेगी। महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र दिखाने पर 50 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि बस यूनियन के पदाधिकारियों और छात्रों के बीच हुई बैठक में छात्रों और बस यूनियन के पदाधिकारियों में आपसी सहमति बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें