फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में टेंडर खोलने के दौरान हंगामा

Wed, 17 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
विज्ञापन
पालिका में टेंडर खोलने के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंदा देवी महोत्सव में तोरण द्वार, विद्युत व्यवस्था तथा अस्थाई दुकानों को लेकर मंगलवार को पालिका में टेंडर प्रक्रिया हुई। दो टेंडर प्रक्रिया तो शांतिपूर्ण निपट गईं, लेकिन तोरण द्वार की टेंडर प्रक्रिया के दौरान खासा बवाल हो गया। बाद में इसकी शिकायत एक टेंडरकर्ता ने डीएम दीपक रावत से की, टेंडरकर्ता के मुताबिक डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण की अध्यक्षता में अपराह्न दो बजे टेंडर के लिए गठित कमेटी के समक्ष टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले तोरण द्वार के लिए टेंडर खोले गए जिसमें कन्हैया लाल साह ने 4 लाख, 7 हजार 250 रुपए, केपी टैंट हाउस के जितेंद्र कुमार पांडे ने 3 लाख 21 हजार तथा नव भारत टेंट हाउस की अमिता साह ने 3 लाख 73 हजार 150 रुपए की निविदा डाली थी, लेकिन उन्होंने अपने निविदा पत्र में 15 फीसदी अतिरिक्त छूट देने का भी उल्लेख किया था।

इस आधार पर कमेटी ने टेंडर अमिता साह के पक्ष में दे दिया। बाद में इसका जितेंद्र कुमार पांडे तथा सभासद भूपाल कार्की समेत अन्य लोगों ने जोरदार तरीके से विरोध किया। उनका कहना था कि टेंडर की शर्तो में छूट देने के प्रावधान का उल्लेख कहीं भी नहीं है इसी को लेकर करीब आधे घंटे तक पालिकाध्यक्ष, ईओ और कमेटी के सदस्य के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने कहा छूट देने के बाद पालिका को टेंडर 3 लाख 17 हजार 178 रुपये में बैठ रहा है, इसलिए अमिता साह को टेंडर दिया है पूर्व में भी छूट देेने वालों को ही टेंडर दिया गया है।

विद्युत व्यवस्था के लिए 6 टेंडर आए थे जिसमें से एक टेंडर कर्ता का टेंडर एफडी नहीं होने से शामिल नहीं किया गया उसके बाद पांच टेंडरकर्ताओं में से भवाली के राहुल कन्नौजिया को सबसे कम टेंडर राशि 1 लाख 79 हजार रुपए डालने पर उसे दी गयी।

अस्थाई दुकानों का टेंडर सबसे कम धनराशि प्रति दुकान 495 रुपये में बनाने के एवज में बृजमोहन पप्पू  को दिया गया। इस मौके पर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा समेत मामूर जहां, लता आर्या, पंकज राय, अनुपमा भट्ट, ललित पांडे, जेके शर्मा आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें