फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand HC: छह महीने के अंदर होंगे निकाय चुनाव, हाईकोर्ट में पेश हुए शहरी विकास सचिव ने दी जानकारी

Wed, 10 Jan 2024 04:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट में उत्तराखंड के शहरी विकास सचिव नितिन भदौरिया कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने न्यायालय को आश्वास्त किया कि छह माह में राज्य में नगर निकायों का चुनाव करा लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट में मंगलवार को उत्तराखंड के शहरी विकास सचिव नितिन भदौरिया कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने न्यायालय को आश्वास्त किया कि छह माह में राज्य में नगर निकायों का चुनाव करा लिए जाएंगे। कोर्ट ने सचिव के बयान रिकॉर्ड कर दोनों याचिकाओं को लंबित रखा है।
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने राज्य में समय पर निकाय चुनाव न कराए जाने पर दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की।  राज्य सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि सरकार ने निकायों के चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरक्षण तय करने के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन भी किया है। अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।


ये पढ़ें- Rudrapur: प्रदेश में ई-बर्ड एप से होगी प्रवासी परिंदों की गिनती, 20 जनवरी से की जाएगी गणना

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जसपुर निवासी मो. अनीश और नैनीताल निवासी राजीव लोचन साह ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी सरकार निकायों का चुनाव कार्यक्रम नहीं घोषित कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें