फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखानी थाने में शव रखकर प्रदर्शन, जाम लगाया

Fri, 12 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुसुमखेड़ा रेशमबाग निवासी एयर फोर्स के जवान की पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के शव को मुखानी थाने में ले जाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों का घेराव करते हुए आरोपी ससुरालियों गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने मुखानी थाने के सामने हल्द्वानी-कालाढुंगी मोटर मार्ग पर काफी देर तक जाम भी लगाया। इधर, पुलिस ने पीड़ित पक्ष को बताया कि मृतका के पिता लाल सिंह की तहरीर पर मामले में बुधवार रात को ही मृतका के पति राजेंद्र मनराल, ससुर भूपाल सिंह मनराल, सास भगवती मनराल, मृतका की ननद के पति सूरज के खिलाफ धारा 304बी केस दर्ज कर लिया गया है। बाद में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। 

बता दें कि एयर फोर्स में तैनात कुसुमखेड़ा रेशमबाग निवासी राजेंद्र मनराल की पत्नी भावना (20) ने मंगलवार रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह ससुरालियों को उसका शव पंखे से लटका मिला। भावना के पिता लाल सिंह ने बेटी के ससुराल वालों पर भावना को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में की जा रही देरी से बृहस्पतिवार को सुबह भावना के मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोग सुबह करीब नौ बजे कुसुमखेड़ा रेशमबाग स्थित राजेंद्र सिंह मनराल के घर पहुंचे। मृतका के शव को वहां से उठाकर मुखानी थाने में ले आए। उन्होंने पहले शव को थाने समक्ष रखकर थानाध्यक्ष एसके वर्मा का घेराव किया और पुलिस खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

इसके बाद हल्द्वानी-कालाढुंगी रोड पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे सीओ आरएस ह्यांकी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने भी उन्हें समझाया कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों द्वारा काफी देर तक समझाने के बाद लोग शांत हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें