फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तेश्वर से 80 साइकिलिस्टों ने भरी दौड़: दस जिलों से गुजरकर 658 किमी का सफर तय करेंगे, मसूरी में होगा समापन

Fri, 20 Nov 2026 11:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। 
विज्ञापन
मुक्तेश्वर में एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 80 प्रतिभागियों की ओर से प्रतिभाग किया जा रहा है। शुक्रवार को मुक्तेश्वर से शुरू हुई प्रतियोगिता 10 जिलो से होकर 658 किलोमीटर का सफर तय करके 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी।

विज्ञापन


हैदराबाद के भारतीय सेना में तैनात राकेश ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में शुरू हुई साइकिलिंग दौड़ में शामिल होना बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर का मौसम बहुत अच्छा है। हिमाचल प्रदेश के डेविड ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को साइकिलिंग के क्षेत्र आगे आने का मौका मिलेगा और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश साहसिक खेलों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने कहा कि साइकिलिंग प्रतियोगिता 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह ढैला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केएमवीएन एमडी विनीत तोमर, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, जीएम मनीष कुमार, विमल चौधरी, नितिन राणा, कीर्ति आर्या, चिराग बोहरा, गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। े

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें