फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल के दुग्ध उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी: सबसे अधिक बढ़ोतरी क्रीम के एक किलोग्राम पैक पर हुई, जानें कीमत

Fri, 20 Nov 2026 11:36 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध व दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी की है, जो 20 नवंबर से प्रभावी है। विभिन्न उत्पादों के दाम 2 से 50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
 
विज्ञापन
milk - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी की है। संशोधित दरें आज 20 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के तहत विभिन्न उत्पादों की कीमतों में दो रुपये से लेकर 50 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि नई मूल्य सूची में आंचल दूध, पनीर और क्रीम सहित कई उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी आंचल क्रीम के एक किलोग्राम पैक पर हुई है। इसकी कीमत 530 रुपये से बढ़कर 580 रुपये निर्धारित की गई है।

आंचल गोल्ड फुल क्रीम मिल्क के छह लीटर पैक की कीमत 426 रुपये से बढ़कर 450 रुपये हो गई है। आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के छह लीटर पैक की कीमत 355 रुपये से बढ़ाकर 372 रुपये कर दी गई है।

दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक ने बताया कि आंचल गाय के दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हुई है। शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आंचल पनीर के 180 ग्राम पैक की कीमत 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दी गई है।

 

अन्य दुग्ध संस्थानों ने भी बढ़ाए दाम

विज्ञापन

यह बढ़ोतरी केवल आंचल ब्रांड तक सीमित नहीं है। इससे पहले 12 नवंबर को अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे। अन्य निजी दुग्ध संस्थानों ने भी कीमतों में वृद्धि की थी। यह कदम बाजार की मौजूदा स्थिति को दर्शाता है।

नई दरें आज से लागू
संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि मूल्य संशोधन की नई सूची जारी हो चुकी है। आज 20 नवंबर से सभी संबंधित उत्पाद नई निर्धारित दरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। उपभोक्ताओं को अब इन उत्पादों के लिए अधिक भुगतान करना होगा। यह वृद्धि सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर असर डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें