फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जगदीश पांडे के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल और उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रक्षित सूठा मिस्टर नैनीताल, जगदीश पांडे मिस्टर कुमाऊं और मिस्टर उत्तराखंड और प्रदीप वर्मा मैन फिजिक चुने गए।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह के शैले हाल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, हरीश भट्ट और कर्नल हरीश साह ने किया। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में मिस्टर नैनीताल में नौ, मिस्टर कुमाऊं में 19, मिस्टर मैन फिजिक में 25 और मिस्टर उत्तराखंड में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में हेम आर्य, सुनील भट्ट, दीवान सिंह, डॉ. मोहित सनवाल और मुन्ना बुधानी शामिल थे। शनिवार शाम शुरू प्रतियोगिता के परिणाम देर रात जारी हुए। मिस्टर नैनीताल में रक्षित सूठा पहले, अभिषेक गोस्वामी दूसरे और शुभम पांडेय तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह मिस्टर कुमाऊं में जगदीश पाण्डेय प्रथम, दीपक बसेरा द्वितीय, रक्षित तृतीय रहे। मैंस फिजिक उत्तराखंड में प्रदीप वर्मा पहले, अभिषेक कनौजिया दूसरे, रोहित सैनी तीसरे रहे। मिस्टर उत्तराखंड में जगदीश पांडे प्रथम, रक्षित सूठा द्वितीय, पंकज बिष्ट तृतीय और वेटरन बॉडी बिल्डर्स में सीके जोशी पहले, सुनील बमेठा दूसरे, परितोष सरकार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को सफल बनाने में बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, प्रदेश महासचिव मुकेश पाल, उपाध्यक्ष हेम भट्ट, प्रदेश उपसचिव डॉ. मोहित सनवाल, नैनीताल शाखाध्यक्ष गिरीश जोशी, महासचिव मुकेश जोशी, उपाध्यक्ष संजय जोशी, दिनेश जोशी, विमल चौधरी, रवि कश्यप, प्रदीप रौतेला आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश से पहुंचे जग्गी भाई, नवीन शर्मा, मनीष टंडन, प्रदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें