फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के दीवान खोलिया बने मिस्टर कुमाऊं

Sun, 16 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के दीवान खोलिया बने मिस्टर कुमाऊं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शैले हाल में शनिवार से 13वीं देवी लाल साह स्मृति राज्य स्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने किया। प्रतियोगिता में 32 से अधिक बॉडी बिल्डर प्रतिभाग कर रहे हैं। देर रात शुरू हुई प्रतियोगिता में पिथौैरागढ़ के दीवान सिंह खोलिया ने मिस्टर कुमाऊं का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन



मिस्टर कुमाऊं प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर काशीपुर के अर्जुन चावला, तीसरे स्थान पर रुद्रपुर के सरीफ रहे। इसके अलावा पिथौरागढ़ के नितिन राठौैर चौथे और हल्द्वानी के लोकेश राणा पांचवें स्थान पर रहे। निर्णायक जेएस बिष्ट, लेखराज गुरंग, राजीव सिंह, गिरीश मल्होत्रा, बलवंत पाल व सलीम अख्तर थे।


मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। समाचार लिखे जाने तक राज्य स्तरीय मुकाबला शुरू हो गया था जो देर रात तक चलेगा। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक मारूति नंदन साह, महासचिव जेएस बिष्ट, दीप साह, बृज साह, हरीश साह, डॉ. महेंद्र पाल, जसंवत सिंह भाकुनी आदि थे। संचालन सुरेश गुरुरानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें