फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: सुयालबाड़ी में सड़क धंसने से भारी वाहनों की आवाजाही ठप, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त; यात्री परेशान

Sun, 06 Sep 2026 05:48 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन और मलबा आने से बाधित हैं जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सुयालबाड़ी में सड़क धंसने से यातायात प्रभावित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है।सुयालबाड़ी-नथुवाखान-ओड़ाखान स्टेट हाईवे सुयालबाड़ी के पास धंसने से सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से सड़क सही कराकर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क खोली। सड़क के धंसने से सुयालबाड़ी सीएचसी की सुरक्षा दीवार कै खतरा बना हुआ है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में झूलापुल गरमपानी में थुवा की पहाड़ी से बारिश के चलते दोपहर 3.30 बजे मलबा आने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन


सड़क बंद होने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  वहीं पाडली, रातीघाट, रामगाड़, दोपाखी, गरमपानी, भौर्या मोड़, लोहाली और काकड़ीघाट के पास सड़क पर पत्थरों के गिरने से भी जाम की समस्या बनी रही। बारिश के चलते शिप्रा और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोग भी परेशान हैं। कुफल्टा-नौणा मोटर मार्ग काली पहाड़ी के पास मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग काली पहाड़ी से लगातार मलबा आने से बंद होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क खोल दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें