फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रूस फतह को निकला सीबीटीएस संस्था का दल

विज्ञापन
माउंट एलब्रूस फतह के लिए रवाना होता सीबीटीएस संस्था का दल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। क्लाइंबिंग बियोंड द समिट्स (सीबीटीएस) की तीन सदस्यीय टीम यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय दल को दिल्ली से इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक अभय ने रवाना किया। टीम 15 अगस्त को एलब्रुस चोटी पर तिरंगा फहराएगी।
सीबीटीएस की आरोहण टीम को एवरेस्ट, कंचनजंघा और अन्नपूर्णा पर्वत फतह करने वाली शीतल लीड कर रहीं हैं। सीबीटीएस संस्था के योगेश गर्ब्याल ने बताया कि समुद्र तल से एलब्रुस की ऊंचाई 5642 मीटर है।
एलब्रुस पर्वत एक सुप्त ज्वालामुखी है जो कॉकस क्षेत्र की कॉकस पर्वत शृंखला में है। इसके दो शिखर हैं पश्चिमी शिखर 5646 मीटर (18410 फुट) ऊंचा है और पूर्वी शिखर 5621 मीटर (18442 फुट) ऊंचा है।
विज्ञापन

दल में राजस्थान के दो जुड़वा भाई तपन देव सिंह और तरुण देव सिंह शामिल हैं। इनका लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है। इसी अभियान की ट्रेनिंग और तैयारियों के लिए माउंट एलब्रुस जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये हिंदुस्तान के पहले ऐसे जुड़वा भाई होंगे जो यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएंगे। अभियान को धारचूला की ट्रैक और एक्सपीडिशन ऑपरेटर द हिमालया गोट्स संचालित कर रहा है।
अगले माह द हिमालयन गोट्स आदि कैलाश, पंचाचूली बेस कैंप, स्यीना ला पास, सेला पास, दावे ट्रैक और आचरी ताल की ट्रैकिंग की शुरुआत करेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें