फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: माउंट कार्मल ने नाै गोल से जीता मैच

Thu, 17 Sep 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्पोर्ट्स क्लब चंपावत की ओर से आयोजित लडवाल स्टेट में अंडर-14 बालक वर्ग की विद्यालय स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। बुधवार को पहला मुकाबला माउंट कार्मल और नवोदय ने अपने-अपने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला माउंट कार्मल स्कूल और यूनिवर्सल स्कूल के बीच खेला गया। माउंट कार्मल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हाफ में पांच गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में टीम ने चार गोल कर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम ने 9 गोल से मैच जीता।माउंट कार्मल के लिए आयुष बोहरा ने पांच, माही बोहरा ने दो और अंकित जोशी, आर्यन बोहरा ने एक-एक गोल दागा।
दूसरा मैच राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। टाई ब्रेकर में केंद्रीय विद्यालय ने 4-2 से मैच जीता। दोनों मैच में रेफरी आयुष गोस्वामी रहे। जबकि लाइनमैन की भूमिका नितिन महर, योगेश सामंत ने निभाई। मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स क्लब चंपावत अध्यक्ष विजय चौधरी, यूनिवर्सल स्कूल के संस्थापक श्याम कार्की रहे। इस दौरान नितिन तड़ागी, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें