फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: ऑटो से उतरते समय चक्कर खाकर मां गिरी, गोद से छिटकी मासूम की मौत

Wed, 08 Apr 2026 10:10 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास ऑटो से उतरते समय चक्कर आने से महिला गोद में बच्ची समेत सड़क पर गिर गई हादसे में ढाई साल की मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब ऑटो से उतरते समय रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी पूनम बिष्ट को अचानक चक्कर आ गए। गोद में ढाई साल की बच्ची के साथ वह सीधे सड़क पर गिर गई जिससे मासूम के सिर पर गंभीर चोट आ गई। आसपास के लोग तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

लालकुआं के रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी विक्रम सिंह की पत्नी पूनम बिष्ट की दो बेटियां हैं। पहली बेटी छह साल जबकि दूसरी ढाई साल की है। पूनम अपनी छोटी बेटी को लेकर मंगलवार शाम ऑटो से मंगलपड़ाव आई और यहां से दूसरा ऑटो लेकर काठगोदाम के लिए निकली। रेलवे स्टेशन के पास ऑटो रुका तो पूनम गोद में बच्ची को लेकर उतरने लगीं। इस दौरान हादसा हो गया। 

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों को सूचना दी गई। महिला का इलाज जारी है। मासूम का शव मोर्चरी भेज दिया गया है।

लालकुआं से काठगोदाम क्यों आई महिला

विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला अपने पारिवारिक सदस्य के साथ बेटी को लेकर लालकुआं आई। यहां एक मेडिकल कैंप में उसे बेटी का स्वास्थ्य परीक्षण कराना था। यहां से अचानक वह गायब हो गई। कुछ समय बाद परिजनों को काठगोदाम में हादसे का पता चला। एसओ ने कहा कि पूनम काठगोदाम कैसे और किन परिस्थिति में पहुंची इसकी जांच की जा रही है।

ऑटो से उतरते समय चक्कर आने की वजह से महिला, बच्ची के साथ गिर गई और मासूम की मौत हो गई। घटना के वास्तविक कारण और अन्य तथ्यों की जांच में काठगोदाम पुलिस जुटी है। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें