कल कुमाऊंनी गीत किया जाएगा लांच
मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार 31 मार्च को कुमाऊंनी गीत लांच किया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहे लोक गायक
लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में चुनाव का सबसे विशेष महत्व है। चुनावी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाताओं की होती है। ऐसे में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या और राकेश खनवाल के साथ अन्य गायकों ने मतदाता जागरूकता संदेश जारी किए हैं। अपने सोशल अकाउंट के माध्यम से लोक गायक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
रामनगर के राजकीय इंटर काॅलेज थारी में स्वीप एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से मतदान करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। विधानसभा-61 से सहायक नोडल अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को मेरा वोट मेरा अधिकार विषय पर आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई। इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी इंदरजीत गौतम, स्वीप से ब्लॉक कॉर्डिनेटर चंदन सिंह रावत, कंदला के ग्राम प्रधान मनप्रीत कौर आदि रहे।