फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज मतदान में सुरक्षा संभालेंगे दो हजार से अधिक जवान

Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए चार ब्लॉकों में 2014 जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में तैनात जवानों को आचार संहिता का अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ भवाली प्रमोद कुमार शाह ने ब्लॉक भीमताल, एसपी सिटी व निर्वाचन के नोडल अधिकारी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने हल्द्वानी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल ने कोटाबाग और सीओ रामनगर सुमित पांडे ने रामनगर ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया की ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने सभी सुरक्षा कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए आयोग की गाइडलाइन के बारे में बताया। उन्होंने सतर्कता और मुस्तैदी के साथ निर्वाचन ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें