फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला हॉस्पिटल में पहले ही दिन सौ से अधिक मरीज पहुंचे

विज्ञापन
रामनगर उजाला हॉस्पिटल में लगी मरीजो की भीड़। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। स्व. रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों का दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को उजाला हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है। सोमवार को पहले दिन उजाला हॉस्पिटल में सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। लॉकडाउन के चलते अस्पताल में मरीजों के बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

शिवलालपुर स्थित उजाला हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाओं के शुरू होने पर सोमवार सुबह से मरीज पहुंचना शुरू हो गए। सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक चली ओपीडी सेवाओं में 75 नए ओपीडी पर्चे बनाए गए। 25 से अधिक मरीज पुराने पर्चे पर इलाज के लिए पहुंचे। फिलहाल अस्पताल में स्त्री रोग, हड्डी रोग और बाल रोग विशेषज्ञ ही मरीजों को देख रहे हैं।
उजाला हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने बेहतर इंतजाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि ओपीडी शिफ्ट होने के बाद पहले ही दिन उजाला हॉस्पिटल में सौ से अधिक मरीज पहुंचे। सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें