हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कुमाऊं मंडल में मजदूरों का पीएफ और ब्याज की धनराशि जमा न कराने वाले 350 से अधिक प्रतिष्ठान चिन्हित किए हैं। इनमें 14 बड़े बकायेदारों पर ही दो करोड़ 53 लाख 21 हजार रुपये से अधिक की धनराशि बकाया है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि उक्त कंपनियों से भी वसूली की कार्रवाई चल रही है। बकाया जमा न होने की स्थिति में बैंक खातों को जब्त करने के साथ साथ गिरफ्तारी भी संभव है।
किस पर कितना बकाया
प्रतिष्ठान बकाया (रुपये में)
अल्पस फार्मास्यूटिकल्स अल्मोड़ा 78 लाख 40 हजार 804
तिवारी इंटरप्राइजेज पंतनगर 42 लाख 98 हजार 249
रोजिताशा स्टेंपिंग पंतनगर 22 लाख 14 हजार 228
महादेव इंटरप्राइजेज रुद्रपुर 20 लाख 05 हजार 147
एके इंटरप्राइजेज रुद्रपुर 19 लाख 73 हजार 287
लखपति ट्रेडर्स हल्द्वानी 13 लाख 48 हजार 61
लोटे इलेक्ट्रानिक्स रुद्रपुर 12 लाख 24 हजार 422
एएनजी आटोटेक 11 लाख 77 हजार 785
गुरुतेग बहादुर रुद्रपुर 11 लाख 47 हजार 491
आईपीएस इंटरप्राइजेज पंतनगर 7 लाख 24 हजार 259
वीएमएफ इंजीनियर्स पंतनगर 60 लाख 74 हजार 56
टेक्नो इलेक्ट्रानिक्स काशीपुर 50 लाख 20 हजार 67
अनंता इंटरप्राइजेज रुद्रपुर 1 लाख 30 हजार 260
यश इंटरप्राइजेज रुद्रपुर 1 लाख 28 हजार 26