फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ हल्द्वानी में 76 करोड़ की बंपर कमाई  

Mon, 03 Apr 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने रेत-बजरी के कई ट्रक पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोटर वाहन टैक्स से मिलने वाले राजस्व से इस साल आरटीओ (परिवहन विभाग) को 76 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। एआरटीओ (प्रशासन) संदीप वर्मा ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में मोटर वाहन टैक्स से संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी को 66 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, इस साल मोटर वाहन टैक्स से परिवहन कार्यालय को 76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से करीब 15 गुना अधिक है।
विज्ञापन


बता दें कि हल्द्वानी में सिर्फ गौला नदी में उपखनिज चुगान के लिए ही साढ़े सात हजार डंपर पंजीकृत हैं। मोटर वाहन टैक्स के अलावा विभिन्न, वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस से परिवहन विभाग को यह राजस्व प्राप्त हुआ।  हाइकोर्ट के आदेश के बाद चार महीने के लिए नदियों से चुगान बंद होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष में आरटीओ कार्यालय को टैक्स से मिलने वाला राजस्व कम हो सकता है। खनन बंद होने के बाद हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में अब तक 1200 से अधिक डंपर स्वामी अपने वाहनों को सरेंडर कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें