Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
रामनगर। क्षेत्र से एक जीजा के साली संग फरार होने का मामला सामने आया है। 30 मार्च को हुई घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगने पर आरोपी की सास ने दामाद के खिलाफ रविवार को पुलिस को तहरीर सौंपी है। क्षेत्र की एक महिला ने अपने दामाद के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कहा कि उसका दामाद निवासी भगतपुर जिला मुरादाबाद हाल निवासी रामनगर में किराये के मकान मे रहता है।
उसके तीन बच्चे भी हैं। वह 30 मार्च को सुबह पांच बजे जब सभी परिजन सोये हुए थे उसकी छोटी पुत्री को अपने साथ भगाकर ले गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन छोटी बेटी नहीं मिली। सड़क पर खड़े लोगों से जानकारी मिली कि उसका दामाद उसकी छोटी पुत्री के साथ जाते हुए देखा गया है। आरोप है कि दामाद के परिजनोें को घटना की जानकारी देने पर उन्होंने महिला को धमकाया। महिला ने दामाद और उसके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दामाद के खिलाफ धारा 366 में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है