फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद, हल्द्वानी और शाहजहांपुर जीते

Mon, 08 Jun 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबलों में मुरादाबाद, हल्द्वानी और शाहजहांपुर की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। रविवार के मैचों की खास बात यह रही कि तीनों ही मैचों में पहले हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित पहले मैच में मुरादाबाद हॉकी क्लब ने कंपू स्पोर्ट्स समिति ग्वालियर को 4-0 से हराया। पहले हाफ तक दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी। दूसरे हाफ में मुरादाबाद की ओर से 41वें मिनट में इकबाल, 45वें ब्रजेश, 51वें में नावेद और 58वें मिनट में ललित ने गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी।

दूसरे मैच में हल्द्वानी इलेवन ने कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत को 3-0 से हराया। इस मैच में भी दोनों ही टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में हल्द्वानी की ओर से 33वें और 42वें मिनट में लोकेश ने, जबकि 36वें मिनट में प्रभाकर ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर ने एचआर अकादमी रामपुर को 1-0 से हराया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बिना गोल किए बराबरी पर थी।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में शाहजहांपुर की ओर से खेल के 54वें मिनट में शादिक ने गोल किया। अंपायर ललित साह, मोहित रावत, अमित कुमार व चंद्र लाल साह, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा,दीपक साह व मोहम्मद अय्यूब और उद्घोषक मनोज कुमार थे।
विज्ञापन


आज के मैच
दोपहर 2:30 बजे से काशीपुर इलेवन बनाम यंग मैन यूनियन क्लब रामपुर।
3:30 बजे से डीएसए मनसौर बनाम यूपी पावर सेक्टर लखनऊ
5 बजे से डीएचए अजमेर बनाम यंग स्टार क्लब बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें