फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की परीक्षा तिथियों में हुआ संशोधन

Tue, 14 Apr 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कुमाऊं विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि विवि की मुख्य परीक्षा के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।


प्रो. पांडे के मुताबिक एमकाम वन इस्टेटिकल एनालिसिस का दूसरा पेपर, एमकाम टू ग्रुप ए मैनेजमेंट ग्रुप का फाइनेंशियल मैनेजमेंट का दूसरा पेपर और एमकाम टू का ही ग्रुप बी एकाउंटिंग ग्रुप में एकाउंटिंग फार मैनेजीरियल डिस्कशन तीसरे पेपर की परीक्षा 29 अप्रैल के बजाय अब 27 मई को शाम 3 से 6 बजे तक होगी। इसके अलावा एमए गणित वन के डिफेनशियल जेमेट्री एंड माडर्न एलजबरा के दूसरे पेपर व एमए गणित फाइनल के टोपोलॉजी दूसरे पेपर की परीक्षा 29 अप्रैल के बजाय चार जून को शाम के सत्र में 3 से 6 बजे के बीच होगी।
विज्ञापन



इसी क्रम में बीएससी टू रसायन विज्ञान के दूसरे पेपर की परीक्षा 9 मई के बजाए 10 जून को 3 से 6 बजे तक होगी। इसी तरह बीएससी टू के भौतिकी दूसरे प्रश्नपत्र व वनस्पति विज्ञान दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा 17 अप्रैल के बजाए 8 जून को शाम 3 से 6 बजे तक होगी। इसके अलावा बीए थ्री की हिंदी साहित्य-टू की जनपदीय भाषा साहित्य एवं उत्तरांचल का हिंदी साहित्य की परीक्षा आठ जून को 11 से दो बजे तक होगी। इसके अलावा बीएससी वन भू विज्ञान के तीसरे पेपर की परीक्षा 27 मई को सुबह 7 से 10 तथा बीएससी थ्री के भू-विज्ञान के तीसरे पेपर की परीक्षा 5 जून को 11 से 2 बजे तक होगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम केयू एग्जाम डाट एसी डाट इन पर भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें