फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस के 10 छात्र 15 दिन के लिए मेडिकल कालेज से निष्कासित

Tue, 14 Apr 2015 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में बीते दिनों अराजकता करने के आरोप में प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने 10 छात्रों को सोमवार को सजा दी। छात्रों को छात्रावास और क्लास से निष्कासित करने के साथ ही कुछ छात्रों पर 10-10 हजार और कुछ पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले एमबीबीएस के सीनियर और जूनियर छात्रों में बोतल फेंकने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों गुटों में जमकर कहासुनी हुई थी। बीचबचाव करने पहुंचे वरिष्ठ डाक्टरों से भी सीनियर और जूनियर डाक्टरों ने अभद्रता की थी। प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने छात्रों के परिजनों को बुलाकर छात्रावास के कमरे दिखाए थे। भावी डाक्टरों के कमरे में शराब की बोतलें मिली थीं।

मामले की जांच अनुशासन समिति को दी गई थी। डा. पुरोहित ने बताया कि 2013-14 बैच के एमबीबीएस के छात्र नीरज पाल सिंह, अंकुर बिष्ट, पुष्पेंद्र मेहरा और अक्ष मोहन गर्ग को 15 दिन के लिए कालेज और हास्टल से निष्किासित करने के साथ ही उन पर 10-10 हजार रुपए प्रति छात्र पर जुर्माना किया गया है। इसके अलावा यशपाल मेहरा को 10 हजार रुपए जुर्माने के साथ 15 दिनों तक क्लास से सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


रोहित सिंह पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। 2014-15 बैच के विजय पाल, संजीव सिंह, सौरभ गंभीर, रजत ग्रोवर व अमनजीत सिंह को 15 दिनों के लिए क्लास से निष्कासित करने के साथ ही 15-15 हजार रुपए प्रति छात्र जुर्माना लगाया है। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों से ली जाने वाली जुर्माना राशि स्टूडेंट वेलफेयर फंड में जमा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें